JDA to remove temporary encroachment in road boundaries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने सडक सीमा में आ रहे अस्थाई अतिक्रमण हटाएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 7:46 PM (IST)
जेडीए ने सडक सीमा में आ रहे अस्थाई अतिक्रमण हटाएं
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को करधनी क्षेत्र में सडक सीमा में आ रहे अस्थाई अतिक्रमण एवं गाडिया लुहारों द्वारा किए गए अतिक्रमणों को हटाया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि कालवाड रोड पुलिया से गोविन्दपुरा तक 20-25 अस्थाई बोडर््स, अस्थाई दुकानें एवं 6-7 थडियाॅ को हटासया गया। गणेश नगर के पास 2.5 किमी में अवैध तरीके से लगाई गई सब्जी मण्डी एवं 80 अस्थाई अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जोन-7 में करधनी योजना क्षेत्र स्थित गणेश नगर में गाडिया लुहारों द्वारा अतिक्रमण कर लगाए गए टीनशैड़ छप्पर एवं त्रिपाल और 10-12 कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement