JDA to introduce Smart Solutions in Ukraine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन में स्मार्ट सोल्यूशन्स लगाने के लिए जेडीए से करेगा एमओयू

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 9:12 PM (IST)
यूक्रेन में स्मार्ट सोल्यूशन्स लगाने के लिए जेडीए से करेगा एमओयू
जयपुर। यूक्रेन के जापोरोजजिया सिटी के डिप्टी मेयर और प्रतिनिधि मण्डल ने जेडीए स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नेटवर्क आॅपरेशन सेंटर एवं जयपुर शहर में स्मार्ट सोल्यूशन के तहत किए गए कार्यो का अवलोकन करते हुए इसकी प्रंशसा की। उन्होंने जेडीसी के सम्मुख अपने शहर में स्मार्ट सोल्यूशन स्थापित करने के लिए जेडीए के साथ एमओयू कराने का प्रस्ताव रखा। जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया के साथ हुई मुलाकत के दौरान युक्रेन के जापोरोजजिया सिटी के डिप्टी मेयर सर्गी मिषोक ने जयपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करवाए गए स्मार्ट सोल्यूशन कार्यो की प्रषंसा करते हुए अपने जापोरोजजिया सिटी में भी यह सुविधाएं विकसित करवाने के लिए एमओयू कराने का प्रस्ताव दिया, जिसे जेडीसी द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इस एमओेयू से जयपुर शहर और यूक्रेन के जापोरोजजिया सिटी के बीच नई टेक्नोलाॅजी आधारित सोल्यूशन का आदान-प्रदान हो सकेगा। इससे पूर्व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी देवेश गुप्ता ने जापोरोजजिया सिटी के डिप्टी मेयर और प्रतिनिधि मण्डल को जेडीए स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नेटवर्क आॅपरेशन सेंटर एवं जयपुर शहर में स्मार्ट सोल्यूशन के तहत करवाए गए कार्यो तथा भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यो का प्रस्तुतीकरण दिया। शहर में स्मार्ट सोल्यूशन के तहत विकसित की गई सुविधाओं का अवलोकन कराकर उन्हें इस प्रोजेक्ट से आमजन और पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं और होने विभिन्न फायदों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement