JDA road repair work carried out by the-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने कराए सडक़ों की मरम्मत कार्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 9:51 PM (IST)
जेडीए ने कराए सडक़ों की मरम्मत कार्य
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत सडक़ों पर साफ-सफाई, मरम्मत एवं वानिकी संबंधी कार्य करवाये जा रहे हैं। कार्यो के तहत दूसरे दिन विभिन्न सडक़ों पर कार्य करवाये गये। अभियान के दौरान दिन-रात चल रहे कार्यो के तहत रामबाग से अजमेरी गेट की तरफ कर्व स्टोन आदि दुरूस्त करवाये गये। इसी तरह बी-2 बाईपास से सांगानेर फ्लाईओवर से सीतापुरा तक फुटपाथ मरम्मत, साफ-सफाई एवं वानिकी संबंधी कार्य, मावठा कुण्डा रोड पर मलबा/कचरा हटवाने, एनबीसी रोड, बीआरटीएस सीकर रोड व मुरलीपुरा जंक्षन पर सफाई का कार्य, चौंमू सर्किल से ढेहर का बालाजी से सी-जोन बाईपास पर सफाई का कार्य करवाया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement