JDA demolished new illegal colony on two bigha land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने दो बीघा भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मई 2024 6:16 PM (IST)
जेडीए ने दो बीघा भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ईकोलोजिकल जोन में निजी खातेदारी करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त एवं आगरा रोड़ जामड़ोली बल्लूपुरा में अवैध निर्माण ध्वस्त तथा ईकोलोजिकल जोन में आगरा रोड़ पाड़ली मीणा में जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ पर ग्राम जयसिंहपुरा में हॉटल हैवेन्स के पास जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘ग्रीन सिटी’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़, जामड़ोली बल्लूपुरा जिला जयपुर के खसरा नं.-11, 84, 86 कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमति के विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई नव निर्मित अवैध बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ पाड़ली मीणा ग्राम बावड़ी के पास जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर (घूमन्तू) लोहार जाति के लोगों द्वारा बाउण्ड्रीवाल, टीनषेडनुमा, अवैध निर्माण कर, तिरपाल लगाकर व अन्य अवैध निर्माण कब्जा-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाहियां प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement