Jayaram Thakur invited the Prime Minister to visit Dharamsala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया

khaskhabar.com: बुधवार, 19 दिसम्बर 2018 8:41 PM (IST)
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की तथा उन्हें वर्तमान प्रदेश सरकार का सत्ता में एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को धर्मशाला आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा तथा उन्होंने प्रधानमंत्री से इस अवसर पर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने 27 दिसम्बर को धर्मशाला आने की सहमति प्रदान की। उन्हांने प्रधानमंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम को भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम का दर्जा यथावत बनाए रखने तथा प्रदेश व इसके लोगों के हित में राज्य सरकार के हिस्से को बनाए रखने का आग्रह किया। -- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement