khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 10:36 AM (IST)
आपको बता दें कि जब से जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं तब से कोई बैठक नहीं
हुई है,जिससे राज्य की जनता को कई राजनीतिक फैसलों में देरी हो रही है
जिसमें कोवरी के पानी का मुद्दा भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग
में कावेरी जल विवाद पर कनार्टक के रुख को लेकर अहम बातचीत होगी। हालांकि
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया था कि अगला
आदेश आने तक वो रोजाना तमिलनाडु को 2,000 क्यूसेक पानी देता रहे। साथ ही
कोर्ट ने दोनों राज्यों को शांति और एकता बनाए रखने के लिए कहा। लेकिन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे पास इतना पर्याप्त
पानी नहीं है।