चेन्नई। मुख्यमंत्री जयललिता चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती है लेकिन तमिलनाडु में लोगों के हित में काम करने के लिए कटिबद्ध तमिलनाडु सरकार हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकती है। इसलिए जयललिता की गैरमौजूदगी में उनकी जिम्मेदारियां संभाल रहे वित्त मंत्री पनीरसेल्वम की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। पनीरसेल्वम को पिछले हफ्ते ही कार्यवाहक राज्यपाल विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री की सलाह पर उनके सारे विभाग सौंपे थे। जयललिता के कामकाज फिर से संभालने तक यह व्यवस्था रहेगी।