Jawan from kheri sanpla martyr at rajouri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेड़ी-सांपला का बीएसएफ जवान रजौरी में शहीद

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 12:18 PM (IST)
खेड़ी-सांपला का बीएसएफ जवान रजौरी में शहीद
रोहतक। रजौरी सैक्टर में पाकिस्तानी सेना के सीजफायर के उल्लंघन में बीएसएफ के जवान राय सिंह ने शहीद हो गए। जहां एक तरफ उनकी शहादत पर उनके पैतृक गांव खेड़ी-सांपला जिला रोहतक में गम का माहोल है, वहीं परिवार को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। राय सिंह अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी व तीन बच्चों को छोडक़र गए हैं। उनके बड़े भाई भी बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए है। राय सिंह का जन्म रोहतक जिले के खेड़ी सांपला गांव में 22 जून 1976 को हुआ था। वे अगस्त 1995 में बीएसएफ में भर्ती हुए। फिलहाल जम्मू कश्मीर के रजौरी सैक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। सिंह जुलाई में छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। बेटे हितेष ने बताया कि कल शाम को उनके पिता से उनकी बात हुई था। पिता ने परिवार का हालचाल पूछा था। लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement