चंडीगढ़। जाट सहित 6 जातियों को आरक्षण मामले में लगे स्टे मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट 7 अक्टूबर को फैसला सुना सकता है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में माना जा रहा था कि कोर्ट जल्दी से फैसला सुनाने वाली है। लेकिन अब कोर्ट ने आगामी 7तारीख दे दी है। जिस दिन फैसला सुनाया जा सकता हैै। गौरतलब है कि हरियाणा में जाटों के आरक्षण का मुद्दा पिछले 10 सालों से चला आ रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने जाटों को आरक्षण देने का वादा कर सियासी उफान खड़ा कर दिया था। लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को रद्द कर दिया था। जिसके बाद जाटोें ने आंदोलन कर फिर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन कर आरक्षण की मांग उठाई। राज्य सरकार ने बिल पास कर जाट सहित 6 जातियों को आरक्षण देने का बिल भी पास कर दिया। और राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर इसे कानून भी बना दिया। लेकिन अब ये मामला फिर कोर्ट में चला गया। अब सभी की निगाहें 7 अक्टूबर को आने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है।