Advertisement
'बिहार बंद' के दौरान पटना में जाप-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसानों का शोषण कर अपनी राजनीति चमकाने वाले दल और उनके समर्थकों के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हमला कर कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाय कम होगी। इसका जवाब अगले माह होने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य के किसान देंगे।
इधर, जाप के प्रमुख पप्पू यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुंडगर्दी करने का आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा, "बिहार बंद के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की गुंडागंर्दी दिखी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जाप के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया जिसमें जाप के कुछ सदस्य चोटिल हो गए।"
यादव ने कहा कि, पूंजीपतियों की समर्थक भाजपा किसानों की आवाज को दबाना चाहती है और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


