Advertisement
जम्मू-कश्मीर : कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों को अवैध रूप से गोद लेने वाला एनजीओ सील, 2 गिरफ्तार

सूत्रों ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने और कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए आईजीपी कश्मीर के साथ इस मुद्दे को उठाया था।
इसके अलावा, मिशन निदेशक, आईसीपीएस जम्मू-कश्मीर, शबनम कामिली ने बाल कल्याण समितियों को व्यक्तिगत रूप से कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों से मिलने के आदेश जारी किए, जिन्हें विभाग द्वारा पहले ही पहचाना जा चुका है। इसे भारत सरकार के विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर अपलोड किया गया है और आईसीपीएस निदेशालय को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में अनाथों/ कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों की संख्या और उनकी देखरेख का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर में तथ्य खोज समितियों का भी गठन किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


