jan militia commander slain in police encounter in chhattisgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ में जनमिलिशिया कमांडर ढेर

khaskhabar.com:
छत्तीसगढ में जनमिलिशिया कमांडर ढेर
रायपुर। छत्तीसगढ के बस्तर जिले में गुरूवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड में एक जनमिलिशिया कमांडर को मारा गया। मुठभेड में मारे गए नक्सली की पहचान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जनमिलिशिया कमांडर सुधाराम के रूप में हुई है। उस पर तीन लाख रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार मर्दापाल थाना क्षेत्र के रकसमीता जंगल में माओवादी गतिविधि की सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट रेजिस्टेंस ग्रूप (डीआरजी) की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। पुलिस टीम के रेंज में पहुंचते ही नक्सलियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब अंधाधुंध गोलियां चलाईं, तब नक्सली देर तक नहीं टिक सके, वे भाग गए। मौके पर खोजबीन के दौरान पुलिस ने जनमिलिशिया कमांडर सुधाराम का शव बरामद किया। (IANS)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement