Jammu and Kashmir: Security forces launch cordon and search operations in 12 villages of Shopian-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K: 12 से अधिक गांवों में सुरक्षाबलों की घेराबंदी, तलाशी अभियान

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 2:40 PM (IST)
J&K: 12 से अधिक गांवों में सुरक्षाबलों की घेराबंदी, तलाशी अभियान
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले के 12 से अधिक गांवों में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरुआत की। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ मिलकर एक व्यापक घेराव और जांच अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। इसके पहले भी दक्षिणी कश्मीर के इलाकों में इस तरह के अभियान चलाए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों को घनी आबादी वाले गांवों और कस्बों से बाहर जाने के लिए मजबूर करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement