Jammu and Kashmir: Police arrested three terrorist associates in Srinagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने श्रीनगर में तीन आतंकवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2023 8:15 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने श्रीनगर में तीन आतंकवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर के नातिपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा की शाखा, प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस की एक छोटी टीम ने हरनबल नातिपोरा में स्थापित चेकपॉइंट पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकी सहयोगियों की पहचान बारामूला के बुलबुल बाग निवासी इमरान अहमद नजर, श्रीनगर के कमरवाड़ी निवासी वसीम अहमद मट्टा और पजलपोरा बिजबेहरा निवासी वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि उनसे 3 हथगोले, 10 पिस्तौल राउंड, 25 एके-47 राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि वकील अहमद भट्ट पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसजेके से जुड़ा एक सक्रिय आतंकवादी था और दो साल तक जेल में बंद था। वह हाल ही में केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।
शुरुआती जांच के दौरान यह सामने आया कि तीनों ने श्रीनगर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला-बारूद एकत्र किया था। इनकी गिरफ्तारी से आतंकी खतरा टल गया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement