jamatul vida Prayers in mosques-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकीदतमंदों ने अदा की जमातुल विदा की नमाज

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2017 7:03 PM (IST)
अकीदतमंदों ने अदा की जमातुल विदा की नमाज
भरतपुर। रमजान का अंतिम जुमा पर मस्जिदों में अकीदतमंदों ने उत्साह पूर्वक जुमा अलविदा की नमाज अदा की। रोजेदार नए कपड़े और इत्र लगाकर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। इस मौके पर देश में खुशहाली और अमन की दुआ की गई। इससे पहले मस्जिदों में तकरीर हुई, जिसमें मौलाना एवं इमामों ने अच्छाई के पथ पर चलने तथा बुराइयों को त्यागने पर बल दिया। साथ ही पैगंबर साहब की ओर से बताई गई राह पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शहर की मस्जिदों पर सजावट की भी गई। जामा मस्जिद, शमशेर बहादुर मस्जिद, ईदगाह, गोपालगढ़, चांदपोल, रेलवे स्टेशन आदि मस्जिदों में सजावट हुई तथा जुमा अल विदा की नमाज अदा कराई गई। शाम को मस्जिदों और घरों में रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन हुआ। मथुरा गेट मस्जिद कमेटी की ओर से भी रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराई गई। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयार में जोरशोर से जुट गए हैं। बाजारों में कपड़े, जेवर, गिफ्ट आदि की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। शमशेर बहादुर मस्जिद के मौलाना अब्दुल सलाम ने बताया कि यदि रविवार को चांद दिखाई दे गया तो सोमवार को ईद होगी अन्यथा मंगलवार को ईद मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement