Jalebi enters Bihar politics, PM Modi mentions it during interaction with beneficiary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार की राजनीति में 'जलेबी' की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 12:49 PM (IST)
बिहार की राजनीति में 'जलेबी' की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र
नई दिल्ली/पटना । हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी 'जलेबी' पर चर्चा होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की लाभार्थी से संवाद के दौरान 'जलेबी' का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में 'जलेबी' पर बहुत राजनीति चली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का वर्चुअली शुभारंभ किया। राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लाखों महिलाएं साक्षी बनीं। पीएम मोदी ने कुछ लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की। पूर्णिया की पुतुल देवी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। इस दौरान, पुतुल देवी ने बताया, "पहले मैं लड्डू-बतासे की दुकान करती थी। सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि से मैं अब जलेबी और अन्य तरह की मिठाई बनाऊंगी। जीविका बैंक से कम दर ब्याज पर लोन लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करूंगी।"
पुतुल देवी की बात समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बारे में बात की।
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पुतुल देवी ने जलेबी की बात की। मालूम है न कि हमारे देश में बीच में जलेबी पर बहुत राजनीति चलती थी।" बाद में पीएम मोदी की इस बात पर ठहाके लगने लगे।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय 'जलेबी' पर राजनीति हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की थी, जब वे गोहाना में एक रैली को संबोधित करने गए थे। हालांकि, हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी।
इसके बाद, कई मौकों पर भाजपा के नेताओं को जलेबी बनाते और बांटते हुए देखा गया। फिलहाल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 'जलेबी' पर चर्चा शुरू हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement