Advertisement
जालंधर: सरपंच ने रंजिश के चलते व्यक्ति को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

दविंदर सिंह ने केवल 5 से 6 वोटों के अंतर से सरपंच का चुनाव जीता था। गांव का सरपंच बनने के बाद दविंदर सिंह के मन में यह बात बार-बार चुभ रही थी और इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने गांव के रास्ते में तलविंदर सिंह को रोक कर गोली मार दी।
तलविंदर सिंह अपनी कार से घर जा रहा था। सरपंच दविंदर सिंह ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करके उसकी कार को रोका और उसे पर गोली चला दी। गोली लगने से तलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। तलविंदर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
काला बकरा गांव के सरपंच को जालंधर देहात की थाना भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि दविंदर सिंह किसान नेता भी है और अपना पूरा दबदबा गांव में बनाए रखता है।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जालंधर के गांव काला बकरा में हुई घटना के संबंध में आरोपी दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लाइसेंस पिस्तौल बरामद की है। संबंधित धाराओं के तहत थाना भोगपुर में मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


