Advertisement
जयवीर शेरगिल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं, ने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि आप शासन में पंजाब में "जंगल राज" कायम है। उन्होंने नड्डा से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और पंजाब में गैंगस्टरों का शासन है।
इसी बीच, जल्लीकट्टू खेल की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर, शेरगिल ने जिला लुधियाना में आयोजित होने वाली किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में बैलगाड़ी दौड़ को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए नड्डा की सहायता मांगी। बाद में, शेरगिल ने कहा कि नड्डा के साथ बैठक उपयोगी रही और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पंजाब से संबंधित सभी मुद्दों को लेकर बेहद गंभीर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


