Jaipur votes for Jaipur Marathon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेट्स वोट जयपुर मैराथन का आयोजन, देखिये तस्वीरें

khaskhabar.com: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 12:14 PM (IST)
लेट्स वोट जयपुर मैराथन का आयोजन, देखिये तस्वीरें
जयपुर । मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लेट्स वोट जयपुर मैराथन का आयोजन हुआ। रामनिवास बाग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए लेट्स वोट जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में मतदान के दिन मतदाता 7 दिसंबर को जरूर मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने प्रदेशवासियों से मतदान करने और अन्य लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘लेट्स वोट जयपुर’ मैराथन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अवेयर रहते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के प्रति जागरूक करना है। इस सफल आयोजन के लिए जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में इस तरह के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कहीं संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं, कहीं बच्चे रैलियां निकाल रहे हैं तो कहीं बुजुर्ग प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगाराम, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ महाजन, उद्योग आयुक्त डॉ. समित शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह मैराथन दो श्रेणियों में आयोजित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement