jaipur news : warship Sujay will soon be involved in the Indian Coast Guard-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय तटरक्षक बेड़े में जल्द ही शामिल होगा युद्धपोत सुजय

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 09:04 AM (IST)
भारतीय तटरक्षक बेड़े में जल्द ही शामिल होगा युद्धपोत सुजय
सत्येंद्र शुक्ला पणजी (गोवा)/जयपुर। भारतीय तटरक्षक के बेड़े में जल्द ही सुजय नाम का युद्धपोत जहाज शामिल होने वाला है। गोवा शिप यार्ड में यह युद्धपोत खड़ा है और जल्द ही इस युद्धपोत का कार्य पूरा होने वाला है। आपको बता दें कि देश में चार शिप यार्ड हैं, जिसमें गोवा शिप यार्ड एक मिनी रत्न कंपनी है और नौसेना और तटरक्षक के लिए युद्धपोत तैयार करती है। गोवा शिप यार्ड के निदेशक ऑपरेशन्स एसपी रायकर ने बताया कि गोवा शिपयार्ड लिमिटेड श्रीलंका, मॉरिशस, म्यांमार और ओमान के लिए भी युद्धपोत बना चुकी है। श्रीलंका को तो एक युद्ध पोत दिया जा चुका है, जबकि दूसरे पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ जिन देशों से भारत के मित्रततापूर्ण संबंध हैं, उन्ही के लिए युद्धपोत तैयार किए जाते हैं। एक युद्धपोत को तैयार करने में 36 से 42 महीने का वक्त लगता है और करीब 300 से 500 करोड़ रुपए लागत आती है। यह शिप यार्ड अब तक 200 छोटे-बड़े युद्धपोत तैयार कर चुका है।
रायकर ने बताया कि गोवा शिप यार्ड अब समुद्री सुरंगों को ढूंढ़ने की नई तकनीक पर कार्य कर रहा है। इसके लिए नई तकनीक से युद्धपोत जहाज तैयार किए जाने की योजना है। इसके लिए दक्षिणी कोरिया से बातचीत चल रही है।

आगे देखिए गोवा शिप यार्ड की तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement