jaipur news : The tree was broken three days ago, the Jaipur Municipal Corporation has not remove-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिन पहले टूटा था पेड़, अब तक चिढ़ा रहा नगर निगम का मुंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 4:37 PM (IST)
तीन दिन पहले टूटा था पेड़, अब तक चिढ़ा रहा नगर निगम का मुंह
जयपुर। शहर के प्रताप नगर इलाके में तीन दिन पूर्व बारिश के दौरान डिवाइडर पर लगा पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। जिम्मेदारों का हाल यह है कि तीन दिन से यह पेड़ सड़क पर पड़ा हुआ है, लेकिन इसे हटाने के लिए किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। इस पेड़ के कारण यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले हुई तेज बारिश में प्रताप नगर इलाके में कुंभा मार्ग पर एसबीआई के पास पेड़ टूट गया। गनीमत रही कि उस दौरान आसपास कोई नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह पेड़ अब लोगों की परेशानी का कारण बन चुका है। तीन दिन से सड़क पर पड़ा यह पेड़ नगर निगम की कार्यशैली को बयां कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement