jaipur news : The three-day Gurmat gathering -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानण होआ

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 11:04 PM (IST)
सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानण होआ
जयपुर। सिख धर्म के पहले गुरु महान पैगंबर साहिब श्री गुरुनानक देवजी महाराज के आगमन पर्व के पावन अवसर पर तीन दिवसीय गुरमत समागम के कार्यक्रमों की शृंखला की कड़ी में दूसरे दिन रविवार के कार्यक्रमों में श्री गुरुगोविन्द सिंह पार्क गुरुनानकपुरा में दीवान सजाए गए। गुरु की नगरी सचखंड दरबार साहिब, श्री अमृतसर से आए पंथ के उच्च कोटि के रागी जत्थे भाई इंदरजीत सिंह खालसा, जालंधर से आए रागीजत्थे भाई निर्मल प्रीत सिंह ने शबद एवं गुरबाणी से निहाल किया। दरबार साहिब, श्री अमृतसर से प्रचारक ज्ञानी जसविंदर सिंह शहूर ने गुरमत विचार करते हुए श्री गुरुनानक देव महाराज के जीवन से संबंधित घटनाओं के बारे में जानकारी दी। दीवान के अन्त में शरबत के भले की अरदास की गई। गुरुद्बारे के प्रधान ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। रात का दीवान गुरुद्बारा राजापार्क में आयोजित किया गया, जहां पर रागी जत्थों एवं प्रचारकों ने गुरुबाणी एवं गुरमत विचारों से संगत को जोड़े रखा। हजूरी रागी जत्था भाई मस्तान सिंह शांत ने शबद बाबा आखे हाजीया शुभि अमला बाझहु दोनों रोई का गायन कर संगत को निहाल किया। श्री गुरुनानक देव जी के आगमन पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम सोमवार को गुरुद्बारा राजापार्क में होगा। इसमें गुरु की नगरी सचखंड दरबार साहिब, अमृतसर से हैड ग्रंथी, ज्ञानी जगतार सिंह, हजूरी रागी जत्था, सचखंड दरबार साहिब से भाई इंदरजीत सिंह, खालसा दरबार साहिब, अमृतसर से प्रचारक ज्ञानी जसविंदर सिंह शहूर एवं जालंधर से रागी जत्था भाई निर्मल प्रीत सिंह संगत को गुरुबाणी एवं गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement