jaipur news : RSS chief Dr mohan Bhagwat saw exhibition of folk instruments-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. भागवत ने देखी लोक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 02:35 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. भागवत ने देखी लोक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष शिविर ‘स्वर गोविंदम’ के तीसरे दिन शनिवार को सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का जयपुर में प्रवास रहा। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों के घोष वादन के अभ्यास को देखा। प्रातः 4:45 बजे जागरण से शिविर में स्वयंसेवकों ने नियमित कार्य प्रारंभ किया। तीन बार हुए संघ स्थान (शाखा) में स्वयंसेवकों ने घोष वादन की विभिन्न रचनाओं और विविध रूपों का अभ्यास किया। वही घोष एवं देश के समसामयिक विषयों पर आधारित तीन बौद्धिक सत्र भी आयोजित हुए। एक सत्र में गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रकाश उत्सव मनाया गया। संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वर गोविंदम शिविर में लगी 108 राजस्थानी लोकवाद्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राजस्थान ललित कला अकादमी के संकल्प दलवी ने वाद्य यंत्रों की विशेषताओं एवं दुर्लभता से परिचय कराया।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/9
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement