jaipur news : Rajasthan becomes the leading state in wheat allocation : Mugdha Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑनलाइन गेहूं आवंटन करने वाला अग्रणी राज्य बना राजस्थान : मुग्धा सिन्हा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 6:42 PM (IST)
ऑनलाइन गेहूं आवंटन करने वाला अग्रणी राज्य बना राजस्थान : मुग्धा सिन्हा
जयपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सप्लाई चैन मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत ऑनलाइन गेहूं आवंटन करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है, जहां 26 हजार 776 उचित मूल्य दुकानें एवं उपभोक्ता मुख्यालय से सीधे जुड़ गए हैं। यह कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) राजस्थान के तकनीकी सहयोग से किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में ऑनलाइन ई-पीडीएस को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि अब कम्प्यूटर के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों तक गेहूं आवंटन करने में इस सिस्टम से समय की बचत होगी। गेहूं के आवंटन, उठाव एवं वितरण ऑनलाइन होने से प्रदेश के सभी जिला रसद अधिकारी ऑनलाइन देख सकते हैं, वहीं उचित मूल्य दुकानदारों के पास भी तुरंत मैसेज जाते ही वे भारतीय खाद्य निगम से गेहूं की गाड़ी उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचने की प्रक्रिया का मिलान भी कर सकते हैं कि संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किस उचित मूल्य दुकान पर कितनी राशन सामग्री पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement