jaipur news : long lines of people at ATMs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज रुपए लेकर ही आएंगे, चाहे कितना ही रुकना पड़े

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 09:42 AM (IST)
आज रुपए लेकर ही आएंगे, चाहे कितना ही रुकना पड़े
जयपुर। नोटबंदी का 19वां दिन। हाथों में टिफिन बैग लेकर घर से निकले लोग। देखने वाले हैरत में। एक-दूसरे से पूछते रहे। रविवार की छुट्टी के दिन भी ऑफिस जा रहे हो क्या? जवाब हैरतभरा... आज एटीएम से रुपए लाने हैं तो खाना भी साथ ले जाना पड़ रहा है। पता नहीं कितना टाइम लग जाए। आज तो रुपए हर हाल में लाने हैं, नहीं तो घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसा ही कुछ हो रहा है शहर के लोगों के साथ। शहर में रविवार को कई एटीएम पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं, लेकिन राहत मिलेगी या नहीं यह असमंजस बना हुआ है। राजधानी जयपुर के अधिकांश एटीएम अब भी खाली पड़े है। कुछेक एटीएम में पैसे हैं, उनके बाहर भारी भीड़ सुबह से ही उमड़ी। हालात ये हैं कि पैसे निकलवाने के लिए लोगों को घर से खाने का इंतजाम करके भी लाना पड़ रहा है।
कई लौट गए कतारें देख कर

नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement