jaipur news : Congress honored to 160 retired teachers, workers, people representatives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने किया 160 सेवानिवृत्त शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान

khaskhabar.com: बुधवार, 05 सितम्बर 2018 9:02 PM (IST)
कांग्रेस ने किया 160 सेवानिवृत्त शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समारोह में 160 सेवानिवृत्त शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बार काउंसिल के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने देश को हमेशा नई दिशा दी है। अब देश के सामने संवैधानिक चुनौतियां उपस्थित की जा रही हैं, लोकतंत्र एवं संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर फांसीवाद लाया जा रहा है, जिसके विरुद्ध जनता को जागृत करने के लिए शिक्षकों को दायित्व निभाना होगा। समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गर्ग एवं करौली के पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि शिक्षक सामाजिक परिवर्तन का वाहक है और शिक्षकों की कुष्ठाओं को समाप्त नहीं किया गया तो देश व समाज का विकास अपेक्षित रूप से नहीं हो पाएगा।समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुमताज मसीह ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान शैक्षिक अराजकता एवं शिक्षा प्रबंध व्यवस्था की विफलता को जनता तक पहुंचाकर शिक्षा अधिकार अधिनियम को कमजोर करने के सरकार के इरादे से अवगत कराएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement