jaipur news : Chief Water independence campaign (urban) for the implementation of workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 5:36 PM (IST)
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला
जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘सामाजिक सहभागिता’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन यहां स्वायत्त शासन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक एम.पी. मीणा, मुख्य अभियंता के.के. शर्मा, उपनिदेशक (क्षेत्रीय) विरेन्द्र सिंह, जल ग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग के संचिव अरुण सुराना, भूजल विभाग के जी.पी. शर्मा, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दीपक दोषी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त राजीव पांडेय, भूजल विभाग के भूजल वैज्ञानिक जी.पी.शर्मा तथा सीएमएआर की समन्वयक डॉ. हिमानी तिवाड़ी तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यशाला में प्रदेश के 66 नगरीय निकायों के विभिन्न कॉर्पोरेट एनजीओज व धार्मिक समूह के क्षमता संवद्र्धन एवं विकास योजनाओं की प्रगति एवं संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने परंपरागत जलस्रोतों जैसे बावड़ी, बड़े तालाब आदि को पुन: चालू करना, मरम्मत करना, जलग्राही बनाना है, जिससे इनमें वर्षा के जल का अधिक से अधिक संग्रहण किया जा सके तथा भूमिगत जलस्तर को बढ़ाया जा सके एवं इससे घरेलू एवं पेयजल की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इससे नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवश्यक जल के लिए इस प्रकार से पानी के स्रोत तैयार हो सकेंगे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement