jaipur news : Application process started for Haj yatra 2019, issuance the cover number-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हजयात्रा-2019 के आवेदन प्रक्रिया शुरू, कवर नंबर भी जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 10:02 PM (IST)
हजयात्रा-2019 के आवेदन प्रक्रिया शुरू, कवर नंबर भी जारी
जयपुर। राजस्थान राज्य कमेटी जयपुर में हजयात्रा-2019 पर जाने वालों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए हज हाउस रामगढ़ मोड़ करबला जयपुर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन का जमा किए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी जिलों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों द्वारा भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि हज हाउस रामगढ़ मोड़ करबला जयपुर में कोई भी व्यक्ति हजयात्रा-2019 के लिए अपना आवेदन जमा करा सकता है। आवेदन भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी हज हाउस करबला में 17 नवंबर 2018 तक जमा करवानी होगी। आवेदकों की सहूलियत के लिए हज गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है, जो ऑनलाइन देखी जा सकती है। हज कमेटी को प्राप्त 376 आवेदनों में से मंगलवार तक 160 आवेदकों को कवर नंबर जारी कर उन्हें डाक के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement