Advertisement
नगर निगम जयपुर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 1,500 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 4 कैंटर सामान जब्त

उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों से मौके पर 1,500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूला गया। जब्त सामान को नगर निगम के गोदाम में पहुंचाया गया। इसके साथ ही सतर्कता टीम ने अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण नहीं करने के लिए मौखिक रूप से पाबंद किया।
नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में दोबारा अस्थायी या अवैध अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ भारी चालान सहित प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने शहर में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


