Jaipur Metro: one tunnel Prepared, the second to be completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर मेट्रो: एक टनल तैयार, दूसरी भी पूरी होने को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 08:49 AM (IST)
जयपुर मेट्रो: एक टनल तैयार, दूसरी भी पूरी होने को
जयपुर। जयपुर मेट्रो के फेज वन बी चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच हो रही भूमिगत खुदाई अब पूरी होने को है। यहां दो सुरंगें बनाई जा रही हैं। इसमें से एक टीबीएम टनल बोरिंग मशीन ने अपना सफर पूरा कर लिया है, वहीं एक कुछ ही दिनों में खुदाई पूरी कर लेगी। इसके बाद यहां पटरियां डाली जाएंगी और वायरिंग होगी। दोनों सुरंगों की लंबाई 1800 मीटर से ज्यादा है। जेएमआरसी के जीएम प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अखिलेश कुमार सक्सेना के अनुसार, दूसरी टीबीएम बड़ी चौपड़ पहुंच चुकी है और पहली की करीब 85 मीटर खुदाई बाकी है, जो 10-12 दिन में पूरी कर ली जाएगी। जहां टीबीएम 1 ने अगस्त 2015 में खुदाई शुरू की थी, वहीं दूसरी ने अक्टूबर 2015 में शुरुआत की थी। पहली को 1836 तो दूसरी को 1833 मीटर खुदाई करनी थी। दूसरी सुरंग में पुरानी पटरियां हटाना शुरू कर दिया गया है। टनल की मिट्टी बाहर निकालने के लिए ये बिछाई गई थीं। इसके बाद नई पटरियां बिछाई जाएंगी और वायरिंग होगी। इसमें 6 माह से ज्यादा लगेंगे। वहीं छोटी व बड़ी चौपड़ स्टेशनों के ऊपरी सतह तैयार कर ली गई है। छोटी चौपड़ के स्टेशन के ऊपरी छत पूरी कर ली गई है। बड़ी चौपड़ पर त्रिपोलिया के साइड तैयार हो चुकी है और रामगंज की ओर की छत जनवरी तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद रामगंज का रास्ता भी खुल जाएगा। जब पहली टीबीएम से खुदाई शुरू हुई थी उस समय चांदपोल गेट पर विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि गेट गिर जाएगा। ऐसा नहीं हुआ और दोनों मशीनों ने खुदाई पूरी की। यही कारण था कि दोनों मशीनों को गेट के नीचे धीमी रफ्तार से गुजारा गया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement