Advertisement
जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर निलंबित, पति को रिश्वत के मामले में किया था गिरफ्तार

उधर, मेयर मुनेश ने भी मीडिया को बतया कि यह सबकुछ साजिश के तहत हुआ है। आम लोगों को सबकुछ मालूम है। मामला सबज्यूडिश है इसलिए मैं कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं करना चाहती हूं। मैंने मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप जीरो टोलरेंस पर काम किया है। अदालत में सुनवाई के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
इससे पहले शनिवार को एसीबी की टीम ने सुशील गुर्जर और दलाल नारायण और अनिल दुबे को एक साथ बिठाकर पूछताछ की। इसमें एसीबी की टीम ने रिश्वत की राशि और पूर्व में जारी किए गए पट्टों को लेकर भी सवाल किए। जिस पर सुशील गुर्जर ने खुद को पाक साफ करार दिया। पूछताछ के दौरान सुशील ने घर पर मिली नकदी पर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा- जो पैसा घर पर मिला है वो मुझे वैशाली में प्लॉट बेचने पर मिला था।
यह है मामला
आपको बता दें कि शुक्रवार शाम ACB की टीम ने पट्टा जारी करने की एवज में 2 लाख रुपए मांगे जाने पर मेयर के पति सुशील गुर्जर और दो दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे को गिरफ्तार किया था। सुशील पर पट्टे बनाने की एवज में 2 लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप थे। मेयर के घर सर्च में 41 लाख रुपए नकद मिले थे। इसके बाद एसीबी मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


