Jaipur Discom Engineer and ARO suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर डिस्काॅम अभियन्ता व एआरओ निलंबित

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अगस्त 2019 9:17 PM (IST)
जयपुर डिस्काॅम अभियन्ता व एआरओ निलंबित
जयपुर। जयपुर डिस्काॅम द्वारा कार्य में अनियमितता की शिकायतें पाए जाने के कारण भिवाड़ी के सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता एवं एआरओ को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक ए.के.गुप्ता ने बताया कि भिवाड़ी में मीटर रीडिंग एवं बिलिंग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनियमितता की शिकायतें पाए जाने एवं उनमें चन्द्रेश शर्मा सहायक
अभियन्ता-एचटीएम भिवाड़ी, प्रमोद कुमार सिंह कनिष्ठ अभियन्ता द्वितीय- भिवाड़ी एवं नरपत सिंह एआरओ- भिवाड़ी की संलिप्तता की विस्तृृत जांच कराए जाने तक उन्हें निलम्बित किया गया है।

निलम्बन काल में चन्द्रेश शर्मा का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभियन्ता, कोटा जोन, कोटा, प्रमोद कुमार सिंह का संभागीय मुख्य अभियन्ता, भरतपुर जोन, भरतपुर एवं नरपत सिंह का अधीक्षण अभियन्ता, पवस, भरतपुर के कार्यालय में मुख्यालय रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement