Advertisement
जयपुर डिस्काॅम -प्रबन्ध निदेशक ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

गुप्ता ने अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि किसानों को दिन में ही दो ब्लाॅक में बिजली आपूर्ती दिए जाने हेतु सिस्टम को सुदृृढ करने के प्रस्ताव शीघ्र भिजवाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायतों के तुरन्त निवारण के लिए प्रत्येक सब-डिवीजन पर लगाई हुई एफआरटी गाड़ियों में एक निगम कर्मचारी भी लगाया जाए और सहायक अभियन्ता प्रतिदिन यह देखे की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई और उनमें से कितनी का निस्तारण किया जा चुका है
इसकी वे नियमित रुप से माॅनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि औद्योगिक फीडरों पर 2 प्रतिशत से अधिक लाॅस नही हो व ट्रिपिंग नही आनी चाहिए तथा कनेक्शन निर्धारित 8 दिवस की अवधि में जारी किया जाना
सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अधीक्षण अभियन्ता साल में एक बार सर्किल स्टोर का एवं सहायक अभियन्ता उपखण्ड स्टोर का भौतिक सत्यापन करेगें और उसकी रिपोर्ट भिजवाया जाना सुनिश्चित करेगें। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


