Advertisement
जयपुर विकास प्राधिकरण जेडीए की एक ओर नई पहल, यहां पढ़ें

रविकांत ने बताया कि भूखण्ड के भवन मानचित्र के अनुमोदन के लिए आवेदक जेडीए वेबसाईट www.jda.urban.rajasthan.gov.in या राजस्थान सरकार के SSO PORTAL के माध्यम से लाॅगिन कर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक बिल्डिंग प्लान अपू्रवल सिस्टम में BPAS सेवाओं पर अपने भूखण्ड से संबंधित एवं स्वयं के दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करना होगा। आवेदन के समय अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची आॅनलाईन सिस्टम पर उपलब्ध है।
आवेदक द्वारा अपने भवन मानचित्र को निर्धारित प्रारूप यथा DWG आदि फाॅरमेट में तैयार कर अपलोड करना होगा। आॅनलाईन आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदक को यह सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है कि वह आॅनलाईन आवेदन सबमिट करने से पूर्व भवन मानचित्र का प्री-चैक भी कर सकेगा।
जेडीसी ने बताया कि आॅनलाईन प्रक्रिया के तहत आवेदक जिस भूखण्ड का भवन मानचित्र अनुमोदन करना चाहता है। उसकी बकाया लीज राशि, मौका निरीक्षण रिपोर्ट एवं स्वामित्व इत्यादि जानकारी आॅनलाईन ही दी जाएगी। प्रत्येक चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आवेदक को रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर मैसेज द्वारा सूचना दी जाएगी। साथ ही भवन मानचित्र अनुमोदन का शुल्क भी आॅनलाईन ही स्वीकार किया जाएगा। सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सक्षम समिति के अनुमोदन के उपरांत भवन मानचित्र डिजीटल साइन कर जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


