Jaipur Development Authority issued notice on illegal colony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध काॅलोनी बसाने पर दिए नोटिस

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 8:06 PM (IST)
जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध काॅलोनी बसाने पर दिए नोटिस
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए जयसिंहपुरा खोर में अवैध काॅलोनी बसाने पर जेडीए एक्ट की धारा 32-33 एवं 34 के नोटिस दिये साथ ही रिंग रोड की 02 हजार वर्ग गज भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण हटाये। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर में बोबाड़ी गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा खसरा नं 566, 567, 568, 569, 570, 571, 572, 626, 621, 632, 633, 634, 635 कुल रकबा 10 बीघा 01 बिस्वा भूमि पर अवैध रूप से ओम षिव नगर नाम से काॅलोनी काटी गई है। जिसमें मौके पर अभी भी कई निर्माण कार्य चालु हैं। जिनको जेडीए एक्ट की धारा 32-33 एवं 34 के नोटिस जारी किये गये हैं। इसी प्रकार डिग्गी एवं फागी रोड बालावाला के पास रिंग रोड की करीब 02 हजार वर्ग गज भूमि पर अतिक्रमण कर 70-80 झुग्गी-झोपड़ियां डाल रखी थी जिन्हें हटाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement