Jaipur : Super Star Club Vaishali Nagar organized teacher honor ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुपर स्टार क्लब वैशाली नगर ने किया शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 सितम्बर 2019 6:58 PM (IST)
सुपर स्टार क्लब वैशाली नगर ने किया शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
जयपुर। गुरूवार (5 सितंबर) को सुपर स्टार क्लब वैशाली नगर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय संजय नगर बीड़ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के अध्यक्ष एम.एल सोनी ने बताया कि विद्यालय को क्लब की तरफ से फर्नीचर उपलब्ध कराया गया और शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों को फल आदि वितरित किए गए। समारोह में सुपर स्टार क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। अंत में क्लब के सचिव राजेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement