Advertisement
जयपुर : गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित, महानिदेशक अनिल पालीवाल ने किया पौधारोपण

पौधों के संरक्षण का संदेश: अनिल पालीवाल ने स्वयं पौधारोपण कर उपस्थित स्टाफ और स्वयंसेवकों को पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि पौधों को केवल लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक परिवार के सदस्य की भांति उनका पालन-पोषण और संरक्षण करना बेहद आवश्यक है।
स्वयंसेवकों के हित में प्रयास: डीजी अनिल पालीवाल ने कहा कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नियोजन के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गृह रक्षा एक अत्यंत समर्पित बल है और ड्यूटी के दौरान लोक सेवक के रूप में प्राप्त संरक्षण उनके कर्तव्यों को और मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया और अल्पाहार के साथ समारोह का समापन हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


