khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 11:41 AM (IST)
समारोह को सम्बोधित करते हुए विषिष्ट अतिथि जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा
कि जैन पाठशाला सभा को पहली बार संस्थागत आर्थिक सहयोग आचार्य तुलसी शान्ति
प्रतिष्ठान से मिला है। इससे सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा मिला है। इस अवसर
पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की तरफ से अवशेष राशि का चैक कोषाध्यक्ष
जतन दूगड़, ट्रस्टी डॉ. पी.सी. तातेड़, शान्तिलाल सेठिया, बसंत नौलखा व
सुरपत बोथरा ने विजय-नरेन्द्र कोचर को भेंट किया। समारोह के अध्यक्ष डॉ.
बी.डी. कल्ला एवं विशिष्ट अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा ने इस त्रिदिवसीय
कार्यक्रम की सराहना करते हुए नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा
आचार्य तुलसी-महाप्रज्ञ-महाश्रमण के उपदेशों एवं आदर्शां को जीवन में
अपनाने की बात कही। इस अवसर पर भामाशाहों का अभिनन्दन किया गया। स्वागत
भाषण विजच कोचर ने व धन्यवाद भाषण नरेन्द कोचर ने किया। संचालन सुश्री सरोज
कोचर एवं धनपत कोचर ने संयुक्त रूप से किया।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...