महामंत्री जैन लूणकरण छाजेड़ ने कहा कि तेरापंथ के आचार्य दूरदृष्टा
तथा भविष्य वक्ता होते हैं। आचार्य महाश्रमण ने अगस्त व सितम्बर माह में
अधिवेशनों तथा कल्याण परिषद् की बैठकों में स्पष्ट कहा था कि व्यक्ति को
शुद्ध साधन से साध्य की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में चल रही
मुद्रा विमुद्रीकरण की स्थिति का भी सितम्बर में इंगित कर दिया था परन्तु,
श्रावक समाज प्रमादवश उसे समझ नहीं पाया। आचार्य महाश्रमण ने आयोजनों में
प्रदर्शन व आडम्बर कम करने, भोजन में आइटम सीमा करने पर बल देते हुए समस्त
वित्तीय कार्य बैंक के माध्यम से करने पर बल दिया था। आचार्य तुलसी ने भी
जब प्रवचन पंडाल में आभूषण न पहनकर आने की बात कही थी तो श्रावक समाज ने
इसे ग्रहस्थ जीवन की आवश्यकता बता दिया परन्तु थोड़े ही समय बाद
श्रीमोरारजी देसाई स्वर्ण नियंत्रण कानून लाए थे। अत: आचार्यों व चारित्र
आत्माओं के उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए जिससे हमारा वर्तमान व भविष्य
सुदृढ़ हो सके। पवन-धरमचन्द सामसुखा, भंवर लाल डाकलिया ने भी गितिका के
माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त की। संचालन मुनिश्री श्रेयांसकुमार ने किया।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर