ITI. Admission on vacant seats till 22nd September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आई.टी.आई. में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश 22 सितंबर तक

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 6:59 PM (IST)
आई.टी.आई. में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश 22 सितंबर तक
भीलवाड़ा । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में प्रवेश के लिए रिक्त रही सीटो पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। सत्र 2023-24 व 2023-25 में एनसीवीटी के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में रिक्त रही सीटो पर प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय केंद्रीकृत सीधे प्रवेश प्रक्रिया द्वारा प्रवेश आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओं पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से सीधे प्रवेश के लिए 21 सितंबर को मध्यरात्रि तक भरे जा सकेंगे तथा आवेदन पत्र की हॉर्ड कोपी 22 सितंबर तक संस्थान में जमा करानी होगी। प्रवेश 23 सितंबर को दोपहर 11 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 9413054225 व 9462241989 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement