khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 9:54 PM (IST)
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को आपात स्थिति की
घोषणा की गई और पुनर्निर्माण के लिए पांच करोड यूरो (लगभग 5.5 करोड डॉलर)
का कोष अलग किया गया है। भूकंप में मारे गए एक राजकीय अधिकारी के बेटे के
लिए पहली अंत्येष्टि शुक्रवार को आयोजित की गई। यह मौत अमात्रिस में हुई
थी। अधिकतर शव हवाई मार्ग से रीती शहर लाए गए हैं, जहां अधिकारी और
रिश्तेदार शवों की पहचान कर रहे हैं।