italy quake toll reaches to 290,day long national mourning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इटली:भूकंप में290मौतें,दिनभर राष्ट्रीय शोक

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 9:52 PM (IST)
इटली:भूकंप में290मौतें,दिनभर राष्ट्रीय शोक
रोम। इटली के पहाडी मध्य क्षेत्रों में बुधवार को आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मारे गए लोगों के लिए शनिवार को दिनभर का राष्ट्रीय शोक मनाया गया। आधिकारिक आंकडों के अनुसार नॉर्सिया के दक्षिण-पूर्व से करीब 10 किलोमीटर दूर के क्षेत्र में त़डके 3.36 बजे आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 290 हो चुकी है, वहीं बुधवार शाम के बाद से कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला है। मृतकों में अधिकतर इटली वासी हैं, हालांकि कुछ विदेशी भी मारे गए हैं। इनमें ब्रिटेन के तीन नागरिक शामिल हैं। भूकंप पीडितों की याद में शनिवार को देश भर में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है। इटली के प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी ने भूकंप से अरटा, अमात्रिस और अकुमोली और पेसकारा डेल ट्रोंटो के पीडितों के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement