Advertisement
सद्भाव स्थापित करना जरूरी, संभल हिंसा पर बोले जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

नीरज कुमार ने कहा कि भय पैदा करके कानून-व्यवस्था कायम नहीं की जा सकती। समाज में सद्भाव और आपसी विश्वास को पहले मजबूत किया जाए, ताकि ऐसे मुद्दों का समाधान संभव हो सके। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसी रणनीति की आवश्यकता है, जिसमें लोगों के बीच आपसी सामंजस्य और समझ बनी रहे, ताकि हिंसा की घटनाएं कम हो सकें और समाज में शांति स्थापित की जा सके।
संभल हिंसा मामले में गुरुवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया था कि 7.65 मिमी के दो खोखे और 12 बोर के दो कारतूस मिले हैं। इन कारतूसों पर 'मेड इन यूएसए' लिखा हुआ है। पहले पाकिस्तान आर्मी फैक्ट्री से जुड़े विदेशी कारतूस मिले थे। अब तक कुल 10 विदेशी कारतूस बरामद हो चुके हैं, जो भारत में प्रतिबंधित हैं। उन्होंने कहा था कि भारत में कोई भी सुरक्षा एजेंसी इन विदेशी कारतूसों का प्रयोग नहीं करती है। फॉरेंसिक टीम बैलिस्टिक विशेषज्ञों से राय लेकर इन साक्ष्यों को पुलिस के सुपुर्द करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा था कि इस घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। चार लोगों की मौत हुई थी। अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 83 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। करीब 400 से ज्यादा लोगों के फोटो की पहचान की जा चुकी है। इसके अलावा, जिन लोगों ने सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उसका आकलन लगभग हो चुका है। भीड़ में जिन उपद्रवियों द्वारा इस संपत्ति को तबाह किया गया था, उन्हीं लोगों से वसूली की तैयारी चल रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


