It is mandatory to get e-KYC done by June 15 for the benefit of PM Kisan Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम किसान योजना का लाभ के लिए 15 जून तक ई-केवाइसी करवाना अनिवार्य

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2023 6:43 PM (IST)
पीएम किसान योजना का लाभ के लिए 15 जून तक ई-केवाइसी करवाना अनिवार्य
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने किसानों से अपील की है कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं वे 15 जून से पहले-पहले अपना ई-केवाइसी करवाना सुनिश्चित करें। दलाल ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए ई-केवाइसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त तब तक किसानों के खातों में नहीं आएगी जब तक वे अपना ई-केवाइसी नहीं करवाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-केवाइसी करवाना बेहद आसान है। किसान गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान की मोबाईल ऐप डाउनलोड करके ई-केवाइसी फेस ओथंटिफिकेशन के माध्यम से अपनी ई-केवाइसी स्वयं कर सकते है। एक मोबाईल से 10 किसानों की ई-केवाइसी की जा सकती है।
किसान अपने आधार से जुड़े मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाइसी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा हर गांव में कैंप लगाकर लाभार्थी किसानों की ई- केवाइसी की जा रही है। ई-केवाइसी करवाने के लिए किसान नागरिक सेवा केन्द्र से भी संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement