IT intelligence on banks, as customers officer are standing in line -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंकों पर खुफियागिरी,ग्राहक बन खड़े हैं अफसर

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 7:24 PM (IST)
बैंकों पर खुफियागिरी,ग्राहक बन खड़े हैं अफसर
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद बैंकों में करेंसी बदलने के लिए लाइन में खड़े लोग परेशान हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इन लाइनों के जरिए अपनी ब्लैकमनी को व्हाइट करने में लगे हैं। रिजर्व बैंक ने इसके लिए जहां नोट बदलने आए लोगों की उंगलियों पर वोटिंग की तरह निशान लगाने का उपाय खोजा है, वहीं आयकर विभाग भी ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है। इसके लिए विभाग ने अपने कर्मचारी/अफसरों को भी कई बैंकों के बाहर ग्राहकों के साथ लाइन में खड़ा कर दिया है, ताकि लोगों के बीच रहकर उनके बीच गोलमाल कर रहे लोगों को पहचान कर उनकी धरपकड़ कर सकें। ‘सीएनबीसी आवाज’ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ जैसी आंखमिचौली काला धन रखने वालों और इनकम टैक्स विभाग के बीच चल रही है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement