Issuance of affirmative verification of received application forms of pension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंशन के आॅनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कर स्वीकृति जारी कराएं

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 9:40 PM (IST)
पेंशन के आॅनलाईन
प्राप्त आवेदन पत्रों का
सत्यापन कर स्वीकृति
जारी कराएं
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक कृष्ण कुणाल ने निर्देश दिये कि पेंशन से संबंधित आॅनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कर स्वकृतियां जारी करायें। कुणाल गुरूवार को अम्बेडकर भवन सभागार में विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजना, छात्रवृति, अनुप्रति योजना पालनहार, एससी/एसटी अत्याचार निवारण, गाड़िया लुहार, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, देवनारायण योजना, अन्तरजातीय विवाह योजनाओं का अधिकारियों से समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिये।
उन्होंने उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के स्वीकृत आवेदन पत्रों को प्राथमिकता से भुगतान करने एवं लम्बित आवेदन पत्रों की शीघ्र स्वीकृतियां जारी करें। उन्होंने अनुपत्ति योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिये जिनसे प्रदेश के भारतीय प्रषासनिक सेवा एवं राजस्थान प्रषासनिक सेवा में चयन होने पर विभिन्न वर्गों के गरीब बच्चों को दी जाने वाली सहायता समय पर मिल सके।

उन्होंने एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज होने वाले प्रकरणों की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि पीड़ित को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता समय पर मिले। उन्होंने पन्नाधाय जीवन अमृत योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि बीपीएल परिवार को र्दुघटना बीमा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता मिल रही या नहीं इसकी भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी कार्यवाही करें।
इसी प्रकार अन्तरजाति विवाह योजना के लम्बित प्रकरणों, गाड़िया लुहारों को मिलने वाले अनुदान एवं पालनहार योजना में बच्चों को मिलने वाली सहायता को समय पर पहुंचाने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement