Advertisement
एयर स्ट्राइक में इसरो की बड़ी भूमिका, इन सेटेलाइट्स से सेना को दी मदद

इसरो सेटेलाइट की मदद से पाकिस्तान के घरों तक को देखा जा सकता है
17 जनवरी को अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत पाकिस्तानी घरों में झांक सकता है और यह कोई मजाक नहीं था। उन्होंने कहा था, भारत का इन्टग्रेटिड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम भारत को पाकिस्तान के घरों और बरामदों को देखने में सक्षम है।
10 से अधिक ऑपरेशनल सैटेलाइट्स सेना के इस्तेमाल में
भारतीय एयरफोर्स के एक एयर मार्शल ने पिछले सप्ताह कहा था, क्या हमें अधिक सैटलाइट्स की जरूरत है? हां, लेकिन हमारी 70 फीसदी जरूरत पहले से पूरी हो रही है और हम ट्रैक पर हैं। जिन बड़े सैटलाइट्स ने सुरक्षाबलों की सहायता की है उनमें, कार्टोसैट सीरीज के सैटलाइट्स, जीसैट-7 और जीसैट-7 ए, आईआरएनएसएस, माइक्रोसैट, रिसैट और एचवाईएसआईएस शामिल हैं।
यदि इंडिविजुअल स्पेसक्राफ्ट को भी गिन लें तो 10 से अधिक ऑपरेशनल सैटलाइट्स सेना के इस्तेमाल में हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


