Israeli government said, 11 more hostages will be released soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इजरायल सरकार ने कहा, जल्द ही और 11 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2023 08:27 AM (IST)
इजरायल सरकार ने कहा, जल्द ही और 11 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा
तेल अवीव, । इजरायल सरकार ने सोमवार को हमास की कैद से रिहा होने वाले बंधकों के परिवारों को सूचित किया कि जल्द ही और 11 लोगों को रिहा कर दिया जाएगा।बंधकों की रिहाई पर हमास द्वारा लगाई गई कुछ शर्तों पर कई घंटों की अनिश्चितता के बाद यह आश्‍वासन आया।इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि हमास ने रिहाई के दौरान बच्चों से मां को अलग करने पर जोर दिया था, जिसका इजरायल सरकार ने कड़ा विरोध किया था।इजरायल सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रिहाई जल्द ही होगी और यह संदेश उन सभी परिवारों को भेज दिया गया है, जिनके सदस्यों को मंगलवार को रिहा किया जाना है।इजरायल सरकार के सूत्रों के अनुसार, जिन बंधकों को रिहा किया जाना है, वे निर ओज़ किबुत्ज़ से हैं। रिहा किए जाने वाले बंधकों में नौ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।इजरायल और हमास के बीच चार दिनी युद्धविराम खत्‍म होने को है, लेकिन इजरायल सरकार के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि युद्धविराम को कुछ और दिनों के लिए बढ़ाने पर उच्चतम स्तर पर मध्यस्थता हो रही है।इजरायल चाहता है कि युद्धविराम का विस्तार कर और बंधकों को रिहा किया जाए, जबकि हमास चाहता है कि इसके बदले और सहायता ट्रक मिस्र से गाजा में आएं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement