IS commander killed in Afghanistan drone strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान: ड्रोन हमले में IS कमांडर ढेर

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 9:51 PM (IST)
अफगानिस्तान: ड्रोन हमले में IS कमांडर ढेर
काबुल। अफगानिस्तान के कुनर प्रांत में गुरुवार को किए गए एक ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कमांडर व उसके अंगरक्षक की मौत हो गई। सरकारी प्रक्ता गनी मुसामिम ने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ड्रोन विमान ने सुबह में मनोगई जिले के आईएस के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें समूह का कुख्यात कमांडर एस्मतुल्ला व उसका अंगरक्षक मारे गए। एस्मतुल्ला का खात्मा आईएस समूह के कुनार व पड़ोसी नुरिस्तान व नागहौर प्रांत के लिए एक बड़ा झटका होगा। एस्मतुल्ला मनोगई, वातापोर और चापा दारा जिलों में आतंकवादी हमलों में शामिल था। आईएस ने एस्मतुल्ला की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement