Advertisement
‘पीएम आवास योजना’ से इरशाद अहमद का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

पीएम आवास योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्की छत मिल रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और सुरक्षा का अहसास बढ़ा है।
स्थानीय नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है ताकि हर परिवार का अपना एक सुरक्षित आशियाना हो सके।
इरशाद ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ मिलने से पहले पैसे की तंगी के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी। घर के अंदर जलजमाव होने से परिवार के दूसरे सदस्यों को भी काफी समस्या होती थी। लेकिन, पीएम आवास योजना ने हमें एक उम्मीद की किरण दी है। इस योजना के जरिए पक्का मकान पाने का सपना पूरा हो गया है।
लाभार्थी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम आवास योजना की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करेंगे।
पीएम मोदी का आभार जताते हुए लाभार्थी ने कहा कि अगर वे इस योजना को नहीं लाते तो शायद पक्के मकान में रहने का सपना अधूरा रहता।
लाभार्थी की बहन नाजरीन फातिमा ने कहा कि पहले कच्चे मकान में रहते थे, काफी कठिनाई होती थी। बारिश के दिनों में रात भर जागते थे, क्योंकि घर में जलजमाव हो जाता था। दूसरी ओर बीमारियां फैलने की संभावना भी रहती थी। लेकिन, अब पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है तो हम अब खुशी-खुशी रहते हैं। कोई समस्या नहीं होती है। पीएम मोदी का दिल से धन्यवाद।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


